Contents
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक – सामान्य ज्ञान 2022
राष्ट्रीय ध्वज
राष्ट्रीय ध्वज भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। इसमें तीन समान चौड़ाई की क्षैतिज पाटिया है। ध्वज की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप संविधान निर्मात्री सभा द्वारा 22 जुलाई, 1947 को अपनाया गया और 14 अगस्त, 1947 को प्रस्तुत किया गया।
राज चिन्ह
राज चिन्ह भारत का राज चिन्ह मौर्य सम्राट अशोक द्वारा सारनाथ में स्थापित सिंह स्तम्भ से लिया गया है। भारत सरकार द्वारा यह चिन्ह 26 जनवरी 1950 को अपनाया गया।
राष्ट्रीय खेल
राष्ट्रीय खेल भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। हॉकी का उदभव भारत में नहीं हुआ था, लेकिन 1928 ई. के एम्स्टर्डम ओलम्पिक से भारत में इसकी पहचान बानी, जब भारत ने इसे ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता।
राष्ट्रीय पंचांग
राष्ट्रीय पंचांग ( केलेण्डर ) भारत का राष्ट्रीय पंचांग शक संवत पर आधारित है। 78 ई. में प्रारम्भ हुए शक संवत का पहला महीना चैत का है। भारतीय संविधान ने इसे 22 मार्च, 1957 को राष्ट्रीय पंचांग के रूप में ग्रहण किया।